|

बिहार में करंट की अफवाह से 7 लोगो की मौत: जलाभिषेक करने जा रहे थे श्रद्धालु; DM बोले- बिजली का नहीं, इंटरनेट का था तार

लखीसराय। जलाभिषेक के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 4 महिलाओं की पहचान हो चुकी है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी और हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी शामिल हैं।

घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार को अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

DM शैलेंद्र कुमार कहा-
पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया था। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों के ऊपर बिजली का तार गिर गया है। गिरा हुआ तार बिजली की लाइन नहीं थी। वह इंटरनेट का केबल था। करंट लगने की अफवाह से भीड़ इधर-उधर भागने लगी। पुरुषों की भीड़ महिलाओं के लिए लगी लाइन में घुस गई। जिससे कई महिलाएं गिर गईं और भगदड़ मच गई।

करंट की अफवाह से मची भगदड़
लाइन में लगे एक व्यक्ति ने बताया- वहां पहले से ही काफी भीड़ थी। वहां पोल गिरते ही करंट लगने की बात फैल गई। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। भगदड़ के दौरान बैरिकेडिंग भी टूट गई। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। जिसमें महिलाओ के दबने की वजह से उनकी मृत्यू हो गई।

मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM नरेंद्र मोदी और CM सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। PM मोदी ने म़ृतक के परिवार को 2-2 लाख और घायल को 50 हजार की आर्थिक मदद देने का एलान किया। वहीं CM सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिवार को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Share