जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी झुलसा: खोखे में बारूद भरते समय हुआ हादसा; अस्पताल में इलाज जारी

जबलपुर। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में खोखे में बारूद भरते समय एक कर्मचारी का हाथ झुलस गया। उसे फैक्ट्री हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फैक्ट्री के फीलिंग-2 सेक्शन में हुआ।
साथी कर्मचारी शिवेंद्र रजक ने बताया कि वासुदेव राम खोखे में बारूद भर रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलने से उसका हाथ झुलस गया।
वासुदेव की हालत खतरे से बाहर
फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वासुदेव राम बम के लिए ट्रेसर से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकलने से उसका बायां हाथ झुलस गया। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वासुदेव की हालत खतरे से बाहर है।
देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें:


खबर लगातार अपडेट हो रही है..