जूनियर टेनिस: अदविक विनोथ और दिवीना धूपर फाइनल में; खिताब के लिए भिड़ेंगे खिलाड़ियों

इंदौर। महाराष्ट्र के अदविक विनोथ और मध्य प्रदेश की दिवीना धूपर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित हरिसंस डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के बालिका 12 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
दिवीना ने समीका को 9-1 से हराया
इंदौर टेनिस क्लब में खेली जा रही स्पर्धा के बालिका 12 वर्ष के सेमीफाइनल में दिवीना ने महाराष्ट्र की समीका तेपन को 9-1 से पराजित किया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की निमिषा धुरकुंडे ने मध्य प्रदेश की ऐशवी जैन को 8-4 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
बालक वर्ग के सेमीफाइनल में अदविक विनोथ ने गुजरात के प्रथिथ पटेल को 9-4 से तथा महाराष्ट्र के ही समरवीर सिद्धू ने गुजरात के ही अनिरुद्ध त्यागी को 9-8 से पराजित किया। इससे पूर्व बालिका वर्ग में खेले गए क्ववार्टर फाइनल में ऐशवी जैन ने वाणी को, निमीषा ने समायरा तम्हाणे को समिका ने मानसवी फुके को तथा दिवीना ने रीत सोनी को पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।