ग्वालियर में 79वीं राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 : नैवैद्य टोंडे और ओम पटेल मुख्य दौर में पहुंचे क्वालीफिकेशन मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल

इंदौर। इंदौर के सीनियर जिला विजेता नैवैद्य टोंटे और ओम पटेल ने शानदार प्रदशर्न करते हुए ग्वालियर में आयोजित 79वीं मध्य प्रदेश राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के पुरुष एकल के मुख्य दौर में प्रवेश किया।
सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं मिलने के बावजूद नैवैद्य ने बनाई जगह
नैवैद्य को मुख्य ड्रॉ में सीधे स्थान प्राप्त नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने क्वालीफिकेशन मुकाबलों में अपना आत्मविश्वास और खेल क्षमता साबित करते हुए मुख्य प्रतियोगिता में स्थान बनाया। ओम पटेल ने भी क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदशर्न करते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई।
इंटर-डिस्ट्रिक्ट टीम इवेंट के बाद व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी इंदौर के खिलाड़ियों पर नजरें
79वीं राज्य सीनियर चैंपियनशिप में इंदौर के कई खिलाड़ी पुरुष एवं महिला एकल सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इंटर-डिस्ट्रिक्ट टीम इवेंट में लगातार चौथी बार उप विजेता रहने के बाद इंदौर के खिलाड़ियों का राज्य सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।