इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर पुलिस ने 12 घंटे में लापता बच्चे को ढूंढा: डांट से नाराज होकर घर से निकला था; 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने 12 घंटे में एक बच्चें को ढूंढ लिया। बच्चा डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। बालक के घर से निकलने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।
टीम बनाकर तलाश शुरू की
बच्चा रात 9:30 बजे डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय नगर पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश शुरू की।
50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस की चार टीमों ने लगातार बालक की तलाश की। इस दौरान इलाके और संभावित रास्तों पर लगे 50 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने डिजिटल सबूत और अन्य जानकारी के आधार पर बालक की लोकेशन का पता लगाया।