बेंगलुरू में लापता इंदौर के युवक का मोबाईल मिला: 6 दिनों से तलाश कर रही पुलिस; निजी रिश्तों में विवाद का शक

इंदौर। शिवगंगे पहाड़ियों में लापता हुए इंदौर के युवक की छठे दिन भी तलाश जारी है। पुलिस को अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन ‘शांताला ड्रॉप के पास मिले हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने पर पता चला कि वह कई लड़कियों के संपर्क में था। उसकी सगाई दूसरी युवती से हुई थी, लेकिन गर्लफ्रेंड से भी लगातार संपर्क में था।
निजी रिश्तों में किसी विवाद की आशंका
अब पुलिस उसके निजी रिश्तों में किसी विवाद की आशंका को भी जांच रही है। काडुगोडी व नेलामंगला लिस, एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड के जवान शिवगंगे हाड़ी के ऊंचे और खतरनाक हिस्सों में सचिंग में लगे हैं। अद्वैत परिवार का इकलौता बेटा है, उसके पिता रोफेसर प्रमोद उपाध्याय की 2016 में हार्ट अटैक से नीत हो गई थी। मां इंदौर में अकेली रहती है।

मोबाइल किसी के हाथ लगने का शक
पुलिस को जांच में दूसरे पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की एक फोटो भी मिली है। वहीं मोबाइल बैटरी डिस्चार्ज होने से बंद नहीं हुआ था। बंद होने से पहले कुछ समय तक फोन चालू भी था। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ तो नहीं लगा था। मोबाइल और ड्रोन जहां मिले, वहां अद्वैत के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं, यह जांच का बिंदु है।
अद्वैत 4 अगस्त को ही शिवगंगे पहुंचा
पुलिस को शक है कि अद्वैत 7 अगस्त की बताई गई ट्रैकिंग से पहले ही शिवगंगे जा चुका था। उसकी ऑनलाइन सर्च में ये पता चला है कि वह 4 अगस्त को पहाड़ी का दौरा कर चुका था। लेकिन पुलिस अभी उसकी साइबर एक्टिविटी का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस उसके लापता होने के सभी संभावित एंगल की जांच कर रही है।
ट्रैकिंग के बाद से लापता
बता दें कि अद्वैत शुक्रवार को ट्रैकिंग पर गया था । उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है । उसका मोबाईल भी बंद आ रहा है। जाने से पहले उसकी बात अपनी मंगेतर से हुई थी। पुलिस पूरी टीम के साथ उसकी तलाश कर रही है।