संभाग स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में कर्दम जिम के खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण पदक

इंदौर। नेहरू स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कर्दम जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में पीनल यादव, रेखा ठाकरिया, मनस्वी वैष्णव और मृणाल जैन ने स्वर्ण पदक जीतकर कर्दम जिम को पदकीय सफलता दिलाई।
मास्टर मेन वर्ग में महेंद्र सिंह ठाकरिया, मास्टर वूमन वर्ग में रेखा ठाकरिया, सीनियर वूमन वर्ग में रानी वैष्णव, जूनियर वर्ग में पीनल यादव तथा टीन एज वर्ग में मनस्वी वैष्णव ने स्वर्ण पदक के साथ चैंपियंस ट्रॉफी भी हासिल की। इसके अलावा सब जूनियर वर्ग में मृणाल जैन, प्रणय बोर्खंडिया और अमन जोशी ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं संचालक मोहन सिंह राठौर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कीं। प्रतियोगिता में सुरेश शर्मा, डॉ. राजेंद्र नाईक, कमलेश कर्दम, बृजभूषण लडिया, घनश्यामदास पाल, यस हार्डिया और योगेंद्र हार्डिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कर्दम जिम के संचालक कमलेश कर्दम ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।