इंदौर क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया: 11.80 लाख का माल जब्त; नेटवर्क की तलाश जारी

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने दो MD ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 103.55 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 10.30 लाख रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों कला नाम अयाज हुसैन और शाहनवाज है। अयाज हुसैन के कब्जे से 103.55 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से बिना नंबर की होंडा हॉर्नेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
11.80 लाख रुपये से ज्यादा का माल जब्त
पुलिस ने ड्रग्स और मोटरसाइकिल समेत जब्त माल की कुल कीमत करीब 11.80 लाख रुपये बताई है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क की तलाश
क्राइम ब्रांच अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि MD ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे इंदौर में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और पूरे ड्रग्स नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के पर अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अयाज खान को कई बार क्राइम ब्रांच ने पकड़ने की कोशिश की है। इसबार हमें सुपर कॉरीडोर पर इसके आने की सूचना मिली। घेराबंदी करके पकड़ने के बाद इसके पास से ड्रग्स बरामद हुए। आरोपी के शहर में कई सारे पेडलर्स है जिसमें से एक शाहनवाज को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। – राजेश त्रिपाठी, डीसीपी क्राइम ब्रांच, इंदौर