|

ट्रेनों में मोबाईल चोरी करने वाला गिरफ्तार: नीमच में GRP ने 1.88 लाख के मोबाइल किए बरामद; यात्रियों की नींद और भीड़ का उठाता था फायदा

नीमच। ट्रेनों में यात्रियों की नींद और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन व कीमती सामान चोरी कर रहे युवक को GRP नीमच ने गिरफ्तार किया।

GRP ने कहा- आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। खासकर रात के समय जब यात्री नींद में होते थे या ट्रेन में भीड़ अधिक होती थी, तब आरोपी मौका पाकर मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था।

पुलिस ने आरोपी से 9 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 1 टैबलेट बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 88 हजार 689 रुपए बताई गई है।

 

GRP नीमच द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद मोबाइल-टैबलेट के साथ पुलिस टीम।

9 मोबाइल और 1 टैबलेट बरामद
GRP नीमच की सतर्कता के चलते आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 9 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 1 टैबलेट बरामद हुआ। पुलिस ने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस विधिवत जब्त कर लिए हैं।

बरामद मोबाइल और टैबलेट की कुल कीमत ₹1,88,689 बताई गई है।

आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और बरामद मोबाइल किन यात्रियों के हैं।

पुलिस को आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Share