इंदौर | अपराध | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को किया बदनाम: अश्लील मैसेज और धमकियां देने का आरोप; केस दर्ज

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक छात्रा अपनी क्लासमेट को फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज किया। वह नकली आवाज से पीड़िता को धमकी भी देती थी।
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भेजे अश्लील मैसेज
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने क्लासमेट के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इस अकाउंट से वह पीड़िता को अश्लील संदेश भेज रही थी। आरोपी छात्रा आवाज बदलकर ऑडियो कॉल करती थी। फिर पीड़िता को धमकियां देती थी।
परेशान होकर की पुलिस से शिकायत
सोशल मीडिया और कॉल के माध्यम से लगातार परेशान किए जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच शुरू कर दी है।इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।