| |

वायरल वीडियो पर इंदौर जिला अस्पताल की सफाई: कहा- घटना को गलत तरह से पेश किया; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी   

इंदौर। जिला अस्पताल ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी माधव हास्नानी ने वीडियो को गलत बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में हर तरह की सुविधा मौजूद है।

परिजन खुद मरीज को स्ट्रेचर पर ले गए
बात दें कि बीते दिनों जिला अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा रहा था कि परिजन खुद मरीज को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जा रहे थे। उसी समय CMHO पहुंच गए। उन्होंने स्टाफ ना होने पर नाराजगी जताई। वीडियो बनाकर कहा- मैंने खुद परिजनों की सहायता की।

घटना को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आज इसका खंडन किया। उन्होंने कहा उस समय वह खुद जिला अस्पताल में मौजूद थे। वार्ड बाय खुद पेशेंट को अंदर ले गया। जो वीडियो वायरल हुआ है वह पूरी तरीके से गलत है। उसे तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। इस तरह के वीडियो वायरल करने वाले की जानकारी कलेक्टर को दी जाएगी। प्रयास होगा की इनके ऊपर कार्रवाई की जाए।

Share