| | | |

विजयवर्गीय बोले- मौलाना मूर्ख: इंदौर शहर काजी ने कहा- समर्थन नहीं; जार्जिस अंसारी ने शिव जी को लेकर दिया था विवादित बयान

इंदौर। मौलाना जरजीस अंसारी ने भगवान शिव को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते है, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों को मौलाना को “मूर्ख” कहा कि इस तरह की बयानबाजी को स्वीकार नहीं की जा सकती।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से भी आग्रह किया जाएगा कि सामाजिक समरसता बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं।

शहर-काजी ने भी किया बयान का विरोध
इंदौर के शहर-काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने भी मौलाना जरजीस अंसारी के बयान से खुद को अलग करते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और ऐसे बयान समाज का माहौल खराब करते हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को चंदन नगर थाने में हुआ था प्रदर्शन
मौलाना के बयान के विरोध में शनिवार को इंदौर के चंदन नगर थाने पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share