फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होता: इंदौर कांग्रेस पार्षद ने महापौर पर साधा निशाना; बोले- अधिकारी आपकी नहीं सुनते, तो मेरी कैसे सुनेंगे
इंदौर। कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने महापौर पर निशाना साधते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वह वीडियो में कह रहे है- “महापौर जी, इंस्टाग्राम पर फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होता। सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाएं, उन्हें परमानेंट करें। पार्षद ने खाली प्लॉट्स और डंपिंग प्वाइंट्स पर सफाई न होने का भी मुद्दा उठाया। इस वीडियो के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीति गरमा गई है।
सफाई कर्मचारी की तनख्वाह बढ़ाएं
पार्षद सोलंकी ने वीडियो में कहा – आदरणीय महापौर जी, आज आपकी एक सेल्फी देखी जिसमें आप सफाई कर्मचारी के साथ खड़े हैं। मेरा मानना है कि आप एक तरफ रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं और दूसरी तरफ उस सफाई कर्मचारी की तनख्वाह बढ़ाएं और उसे परमानेंट करें। ये बहुत समय से डिले हो रहा है।”
CSI का काम सिर्फ चालान बनाना नहीं
उन्होंने सेल्फी विथ सेग्रीगेशन अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि- इसकी जगह सेल्फी विथ क्लीन वार्ड और सेल्फी विथ एम्प्टी प्लॉट्स जैसी पहल शुरू की जाए। कुणाल सोलंकी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में पिछले 2 हफ्तों से 4-5 जगहों पर कचरा पड़ा है। जिसकी शिकायत CSI और अधिकारियों को की गई लेकिन कोई सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा- आप खुद कहते हैं कि अधिकारी आपकी नहीं सुनते, तो सोचिए मेरी कैसे सुनेंगे। हम विपक्ष के पार्षद हैं। नगर निगम खुद कई जगह कचरा डंप करता है। 85 वार्ड में ऐसे कई खाली प्लॉट पड़े हैं CSI की भूमिका पर सवाल पार्षद ने CSI के काम पर भी सवाल उठाए। कहा कि CSI का काम सिर्फ चालान बनाना नहीं है, उन्हें खाली प्लॉट्स और डंपिंग प्वाइंट्स को चिन्हित कर सफाई कराना भी चाहिए।