| | |

अलीराजपुर में बाल्टी में मिला 3 महीने का मृत भ्रूण: सड़क के किनारे रखी थी बाल्टी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आलीराजपुर। जोबट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रखी एक बाल्टी में करीब 3 माह का मृत भ्रूण मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे रखी बाल्टी में कुछ संदिग्ध दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की तो बाल्टी के अंदर करीब तीन माह का मृत भ्रूण मिला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
जोबट पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह रही।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share