| | | |

इंदौर में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट: खाने-पीने और ठहरने की रहेगी उत्तम व्यवस्था; कलेक्टर ने सुविधाओं का लिया जायजा

इंदौर। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को लेकर इंदौर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में यात्रा मार्गों पर कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पिने का पानी, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रा मार्गों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था करने को कहा गया।

भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के निर्देश दिए
पुलिस विभाग को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संबंधित सड़क एजेंसियों को यात्रा मार्गों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही रही व्यवस्थाएं
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सावन शुरू हो रहा है और कांवड़ यात्री कावड़ लेकर जाएंगे इसलिए उनके रुट पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्यवस्थाएं की जा रही है। सुरक्षित आवगमन के लिए डाइवर्जन भी किए गए है। पुलिस विभाग भी सहयोग दे रहा है। कावड़ियों के रूट पर भारी वाहन न चले इसकी व्यवस्था भी की जा रही हैं। सड़क पर लाइट की व्यस्था भी की गई है। यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो इसके सारे इंतज़ाम किए गए है।

Share