अपराध | इंदौर | प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ | मध्य प्रदेश
इंदौर STF ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार: पांच अवैध देसी पिस्टल बरामद; पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक केस

इंदौर। एसटीएफ (STF) ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध देसी पिस्तौल बरामद की हैं।
पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज
शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी कर लोगों तक उनकी सप्लाई करते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश जारी
फिलहाल एसटीएफ दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे, किन-किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।