| | | |

इंदौर में तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म: AI से न्यूड वीडियो बने की धमकी; रिश्तेदार पर केस दर्ज

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय स्कूल छात्रा के साथ दुष्कर्म और तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के ही एक रिश्तेदार ने परिवार को अंधविश्वास के जाल में फंसाया और फिर नाबालिग को शिकार बनाया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिए है।

भूत-प्रेत का डर दिखाकर परिवार को इंदौर लाया
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार पहले गुजरात में रहता था। आरोपी सचिन नामदेव (जो कि छात्रा का रिश्तेदार है) ने परिवार को अपने झांसे में लिया। उसने दावा किया कि परिवार पर भारी भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र की साया है, जिसकी वजह से उनका कामकाज ठीक से नहीं चल रहा। आरोपी ने उन्हें इंदौर आने के लिए तैयार किया और इंदौर लेकर आया, जहां छात्रा के पिता काम करने लगे।

दुष्कर्म किया और माता-पिता को मारने की दी धमकी
अप्रैल 2026 में आरोपी ने छात्रा को घर में अकेला पाया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार तांत्रिक क्रियाओं का डर दिखाकर छात्रा को चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। उसने धमकी दी कि उसने संबंध बनाने से इनकार किया, तो वह तंत्र-विद्या से उसके माता-पिता की जान ले लेगा। इस खौफ के कारण पीड़िता इतनी सहम गई कि उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया।

मां के पूछने पर खुला राज
जब छात्रा लगातार स्कूल जाने से बचने लगी, तो मां ने सख्ती से कारण पूछा। इसके बाद पीड़ित रो लगी और पूरी कहानी बताई। जब परिवार ने हिम्मत जुटाकर आरोपी सचिन को समझाने की कोशिश की, तो वह सुधरने के बजाय और धमकी देने लगा। धमकी देते हुए उसने कहा कि छात्रा के बालिग होते ही वह जादू-टोने से उसे अपने वश में कर लेगा।

AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर कर दूंगा बदनाम
पारिवारिक दबाव और पुलिस में जाने की बात पर आरोपी ने मॉडर्न तकनीक की आड़ में धमकाना शुरू कर दिया। उसने साफ कहा कि यदि उसे रोकने या पुलिस के पास जाने की कोशिश की गई, तो वह AI टूल का इस्तेमाल करके छात्रा की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाएगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पुलिस की कार्रवाई
राऊ थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सचिन नामदेव के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share