| |

रीवा में युवक ने खुद को मरी गोली..मौत: आवाज सुनकर परिजन पहुंचे; सुसाइड नोट बरामद

रीवा। गुलाब नगर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिले के समान थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान विनय मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना के समय विनय मिश्रा घर में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और FSL टीम भी मौके पर पहुंची।

सुसाइड नोट मिला, कारणों की जांच जारी
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share