| | |

रीवा में खंधो माता मंदिर के पास लहराया चाकू: पर्यटकों में दहशत; नाबालिगों को थाने ले गई पुलिस

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में खंधो माता मंदिर के जलाशय के पास एक नाबालिग द्वारा खुलेआम चाकू लहराने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित नाबालिगों को पकड़कर थाने पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाबालिग जलाशय के पास हाथ में चाकू लेकर घूम रहा था। उसके साथ उसके कुछ साथी भी मौके पर मौजूद थे। उसकी हरकत से वहां मौजूद लोगों और घूमने पहुंचे का माहौल बन गया।

थाने ले गई पुलिस
किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लोगों ने गोविंदगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो में दिखाई दे रहे नाबालिगों को पकड़कर गोविंदगढ़ थाने ले गई। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को आरोपी बनाया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

दो नाबालिगों को बनाया आरोपी
एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। मामले में दो नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share