|

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 39 श्रद्धालु घायल

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीवान (गुंड) इलाके में बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, SDRF, राहत दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले कंगन अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर AR11 D5655 है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

उधर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज और हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही भगवान शिव से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

यह लोग हुए घायल

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम सामने आ गए है। दिनेश (48), कनयाबाई (58), हीराबाई (45), रिजवान (40), गरुड़ ( 48 ), देवेंद्र राठौर (48), मुकेश (40), ममता जायसवाल (50), मीरा (48), राहुल (45), सीमाबाई (33), लक्ष्मी (58), प्रेम भाई (50), पूनिका राठौड़ (48), शिखा (50), ललिता (55), विश्वास राठौर (58), सुपिंदर राठौड़ (48), राजेश कुमार (52), ईश्वरलाल (52), चंदा (58), किशोर पंडित (52), प्रकाश राज (52), पार्वती (50), हरिप्रकाश ( 52 ), सागरलाल कुमार (45), नीलम (44), पवन ( 52 ), गोविंद (55), चंद्रलाल (35), यशोदा (52), सलकराम (55), गायत्री ( 56 ), संपत भाई (46), इंद्रा (57), सीताबाई (58), संगीता (48), नरेंद्र सिंह (68), चंद्रकांत (48)। इनमें से अधिकतर घायल मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Share