| |

कलेक्टर शिवम वर्मा की सख्ती, CM हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टर कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे अपर कलेक्टर सहित सीएम हेल्पलाइन और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकयतों को निर्धारित समय सीमा पर निराकरण किया जाना चाहिए।

सिविल लाइन की लापरवाही पर कार्रवाई
भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि हाल ही में सिविल लाइन क्षेत्र में कार्यों में लापरवाही सामने आने पर संबंधित डीटीएल (DTL) को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जो लंबित भूमि मामले है उन्हें मौके पर जाकर समय सीमा पर किया जाए।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि अब नामांतरण और सीमांकन जैसे राजस्व का कार्य हल्के स्तर ही किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को तहसील और कलेक्टर कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने वाले लोगों को राहत देना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और मामलों का जल्द से जल्द समाधान हो पा रहा है।

 

अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर भी कार्रवाई
बैठक में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर भी कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनी विकसित होने की सूचना मिलते ही तत्काल उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिले और जनसुनवाई से जुड़े मामलों की कार्रवाई भी ठीक तरह से हो सकें।

Share