| |

श्रृंगेश्वर धाम में नाव संचालन पर प्रतिबंध, माही डैम बैकवॉटर में प्रशासन का आदेश

झाबुआ। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ श्रृंगेश्वर धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश दिए है कि माही डैम चारण कोटड़ा (बैकवॉटर क्षेत्र) के श्रृंगेश्वर धाम के जलाशय में छोटी-बड़ी सभी प्रकार की नावों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा लगाया है।

आगामी आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा

आगामी आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनपद पंचायत पेटलावद के सीईओ गौरव जैन ने एक आदेश जारी किया है जिसके पालन में ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा द्वारा समझाइश भी दी गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भी नियमों के पालन में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

वर्षा ऋतु में जलस्तर बदलने से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति नाव चलाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी।

Share