MPESB ITI Training Officer Result 2026 जारी, इस वेबसाइट से डाउनलोड करें परिणाम
MPESB ITI Training Officer Result 2026 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करे रिजल्ट
यह भर्ती परीक्षा 27 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के माध्यम से राज्य में 1120 आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी। MPESB ITI Training Officer Result 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है। इसके बाद होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में क्लिक करें। इसके बाद Result – ITI Training Officer Recruitment Test – 2026 लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना Application Number, जन्मतिथि और Captcha Code दर्ज करें। जैसे ही आप Submit पर क्लिक करते है आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
1120 पदों पर होगी नियुक्ति
MPESB द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है सामान्य के लिए 314 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 98 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 180 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 225 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (EBC/OBC) के लिए 303 पद।
निजी जानकारियों की पुनः जांच जरुरी
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपनी निजी जानकारियों की जांच अवश्य करे जैसे रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक और अन्य व्यक्तिगत विवरण। यदि किसी प्रकार की भी त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत MPESB से संपर्क करें।