NCERT के संविदा पदों पर शुरू हुई भर्ती, जानिए कैसे करे अप्लाई, किस तरह होगा सिलेक्शन
वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) ने विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती प्रोजेक्ट पर आधारित होगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक की जाएगी।
आवेदन की आखरी तारीख 30 जुलाई
इसका नोटिफिकेशन 23 जुलाई को जारी किया गया। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 को रात 11 बजे तक ही रहेगी। इंटरव्यू 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक होंगे। स भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न अकादमिक और टेक्निकल पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी।
विभिन्न पदों के लिए अलग सैलरी
दी गई जानकारी के अनुसार सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल) के लिए 2 पद रिक्त है जिसकी तनख्वाह 1 लाख होगी। कंसल्टेंट (टेक्निकल) के 5 पद खाली है जिसकी सैलरी 80,000 है। सीनियर कंसल्टेंट (अकादमिक) के 6 पद खाली है और सैलरी 1,00,000 रहेगी। कंसल्टेंट (अकादमिक) के 21 पद खाली है और 80,000 सैलरी दी जाएगी। डाटा एनालिस्ट / मोबाइल ऐप डेवलपर के लिए 2 वेकेंसी है और सैलरी 68,000 है। 3D ग्राफिक डेवलपर / एनिमेटर / ग्राफिक डिजाइनर के 4 पद रिक्त है और सैलरी 50,000 रहेगी। कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल) का सिर्फ 1 पद खाली है और 42,000 सैलरी दी जाएगी। प्रोग्रामर (VAPT एनालिस्ट) के 3 पद रिक्त है जिन्हें 50,000 सैलरी मिलेगी।
पद के अनुसार तय होगी योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में B.E./B.Tech, M.Tech, MCA या M.Sc (CS/IT) के साथ अनुभव जरूरी है। वही अकादमिक पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, M.Ed. और कई पदों पर NET/SET/SLET की योग्यता मांगी गई है। डेटा एनालिस्ट, मोबाइल ऐप डेवलपर, ग्राफिक डिजाइनर और प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए संबंधित डिग्री के साथ अनुभव भी आवश्यक है।
अधिकतम आयु 45 वर्ष
अधिकतर पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और फैकल्टी के लिए कुछ पदों पर अधिकतम आयु 65 से 70 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
इस आधार पर होगा चयन
बता दें कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल ऑनलाइन आवेदन की जांच, दस्तावेज सत्यापन, वॉक-इन इंटरव्यू और योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। सभी इंटरव्यू नई दिल्ली स्थित CIET-NCERT परिसर में आयोजित किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए तय तारीख पर सुबह 9.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 9.30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।