| |

झाबुआ में युवाओं ने निकाला पैदल मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन में लगे नारे, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झाबुआ। सोनम वांगचुक के समर्थन में शुक्रवार को झाबुआ में युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र डामर के नेतृत्व में युवा सारंगी से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, प्रभावित विद्यार्थियों और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Share