| | | | |

छात्रों के समर्थन में उतरे हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक, एक्स पर अरुंधति रॉय का एक लेख पोस्ट कर लिखी यह बात

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की आग अब सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश तक पहुंच चुकी है। अभी तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसके लिए अपना समर्थन दर्ज कर चुके है लेकिन अब हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने भी छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है।

कॉकरोच डेमोक्रेसी: अनआर्म्ड एंड डेंजरस’।

गुरूवार को हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से सीजेपी के विरोध का समर्थन किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लेखिका-कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का एक लेख पोस्ट किया। क्यूसैक ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पसंदीदा साथी कॉकरोच की ओर से यह अच्छी खबर है। कॉकरोच डेमोक्रेसी: अनआर्म्ड एंड डेंजरस’।

2019 में भी कर चुके है सपोर्ट

बता दें कि इससे पहले भी क्यूसैक ने 2019 में हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हुए विरोध के लिए अपना सपोर्ट दिया था। उस समय जब जामिआ मिलिया के बच्चों पर कार्रवाई हुई थी उसे लेकर भी अभिनेता ने टिपण्णी की थी।

इन बॉलीवुड कलाकारों ने भी किया पोस्ट

हाल ही में सलमान खान और आलिया भट्ट ने भी इस प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। आर माधवन और अनुपम खेर ने भी खुलकर छात्रों का समर्थन किया है।

 

Share