| |

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 आज : क्या हरारे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी का होगा विजयी आगाज़?

हरारे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 pm बजे से , इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि टीम इंडिया नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं मेजबान जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में श्रेयश की कप्तानी में लोगों ने सवाल उठाये , क्या श्रेयश जीत के साथ उन सवालों का जवाब आज दे पाएंगे ?

कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने पहली चुनौती

श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में खुद को साबित करने का पहला अवसर भी है। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का सही संयोजन तैयार करना, गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल करना और दबाव के क्षणों में सटीक फैसले लेना उनकी सबसे बड़ी परीक्षा होगी। अगर भारत जीत के साथ सीरीज का आगाज़ करता है, तो अय्यर की कप्तानी की इससे बेहतर शुरुआत शायद ही हो सकती है।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें, क्या अब चलेगा बल्ला?

इंग्लैंड दौरे पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी आज सभी की नजरों में रहेंगे। पिछली सीरीज़ में बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके पास दमदार वापसी का सुनहरा अवसर है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद होगी कि हरारे की पिच पर वैभव अपने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ी पारी खेलेंगे और आलोचकों को करारा जवाब देंगे। यदि उनका बल्ला चला, तो यह न सिर्फ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को भी नई दिशा दे सकता है।

हरारे की पिच और मैच का समीकरण

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद के ओवरों में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। कागजों पर भारत का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन टी20 क्रिकेट की अनिश्चितता को देखते हुए जिम्बाब्वे को हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकती है।

Share