जन नायकन का टीज़र जारी, फैन्स हुए खुश, कहा रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी फिल्म
विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायकन की रिलीज़ डेट सामने आने के बाद मेकर्स ने आज इसका टीज़र जारी किया है जिसमें विजय का दमदार लुक देखने को मिला। टीज़र में विजय अलग अलग रूपों में नज़र आ रहे है। 23 जुलाई को दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएंगे।
23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आज फिल्म का एक धमाकेदार टीजर जारी किया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
दुश्मनों पर गोलियां चलाते और तलवार से लड़ते नज़र आए विजय
18 सेकंड के इस छोटे से टीजर में विजय को दुश्मनों पर गोलियां चलाते और तलवार से लड़ते हुए बिल्कुल एक्शन पैक्ड अवतार में दिखाया गया है। इसमें विजय पुलिस और जेल की वर्दी समेत कई अलग-अलग रूपों में नजर आ रहे हैं।
रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी फिल्म
टीज़र जारी होते ही सोशल मीडिया पर इसकी तारीफें शुरू हो गई है। प्रशंसकों का कहना है कि विजय की यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। फैंस उनके अभिनेता से राजनेता बनने के इस सफर को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।