|

सरकार के साथ बातचीत तक दीपके ने विरोध मार्च रोका; संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने अचानक भूख हड़ताल तोड़ी

कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च संसद भवन के करीब पहुंच गया है। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए संसद के पास आंसू गैस के गोले दागे हैं और सभी गेट्स के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के सरकार के साथ बातचीत के लिए जाने के बाद अपने मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि बातचीत जारी रहने तक मार्च स्थगित रहेगा। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे। वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’

उधर, सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं और कई लोगों के सिर भी फूट गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

सोनम वांगचुक ने कहा- मुझे मार्च में शामिल होने दिया जाए

बिहार विधानसभा के बाहर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में विपक्षी नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रही है।

CJP बोली- हम सरकार से बातचीत कर रहे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। CJP ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे। सोनम वांगचुक ने अस्पताल से लेटर लिखकर संसद भवन तक होने वाले CJP के मार्च में शामिल होने की मांग की।

अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की

दिल्ली पुलिस बोली- हमने कोई हिंसा नहीं की

दिल्ली पुलिस ने X मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें चलाई जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति को पूरी तरह से पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर यकीन न करें। साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। सुबह 10 बजे जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) सामान्य हैं, लेकिन कुछ रक्त संबंधी जांच के परिणामों पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए वांगचुक को लगातार चिकित्सकीय देखरेख और निगरानी में रखा गया है। उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक (मल्टीडिसिप्लिनरी) टीम की निगरानी में जारी है।

Share