इस वीकेंड ओटीटी पर ढेर सारे सरप्राइज, ‘मुसाफिर कैफ़े’ से लेकर ‘स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स’ तक कई बड़ी फिल्में और सीरीज़ होगी रिलीज़
ओटीटी प्रेमियों के लिए यह सप्ताह बहुत ख़ास होने वाला है। इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है जिससे आपका वीकेंड और ज्यादा ख़ास हो जाएगा। थिएटर में जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धूम-4’ की धूम मची हुई है वही ओटीटी भी आपके वीकेंड को ख़ास बनाने के लिए बहुत कुछ नया लाया है। आइए जानते है कि इस बार ओटीटी पर क्या खास रिलीज़ होने वाला है। ।
27 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आएगी विक्रांत मैसी की ‘मुसाफिर कैफ़े’
दिव्य प्रकाश दुबे के फेमस नॉवेल पर बनी फिल्म ‘मुसाफिर कैफ़े’ इसी हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना इसमें मुख्य भूमिका में होंगे। विक्रांत चंदर, वेदिका सुधा और महिमा प्रीती की भूमिका निभाएंगे। 27 जुलाई को रिलीज़ होने वाली फिल्म का इंतज़ार दर्शक काफी समय से कर रहे है।
24 जुलाई को रिलीज़ होगी ‘आदर्श बाल विद्यालय’
इसके अलावा केके मेनन स्टाररिंग कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ भी इसी सप्ताह में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। मेनन के साथ अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह भी नजर आएंगे। 24 जुलाई को सात एपिसोड वाली यह सीरीज भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।
मलयालम पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म पल्लीचट्टंबी
मलयालम भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पल्लीचट्टंबी’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। टोविनो थॉमस और कायाडू लोहार इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह 15 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 24 जुलाई 2026 से इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
साइंस-फिक्शन कॉमेडी का मजा भी मिलेगा
इसके साथ ही साइंस-फिक्शन कॉमेडी का तड़का लगाने ‘स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स’ भी 24 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है। यह ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के स्पिन-ऑफ के रूप में बनी सीरीज है। इसमें स्टुअर्ट ब्लूम (केविन सुसमन) को एक बहु-ब्रह्मांडीय संकट से दुनिया को बचाना है। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।