|

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आमिर खान को जान से मारने की धमकी, ऑडियो नोट जारी कर कहा इनकी हम सांसें दबा लेंगे

आमिर खान की तीसरी शादी होने के बाद से उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकरी के अनुसार गैंग ने गौरी से हुई उनकी शादी को लव जिहाद बताया है।

आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे

शनिवार को लॉरेंस गैंग की तरफ से एक लेटर और ऑडियो नोट जारी किया गया है। लेटर में लिखा है- हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे। हालांकि अभी तक इसपर मुंबई पुलिस और आमिर खान की टीम की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।

किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया

तीसरी शादी करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आमिर को लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने रेडिफ के साथ बातचीत में इन आरोपों पर कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। और मेरी तीसरी पत्नी गौरी भी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’ आमिर ने कहा- ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’

पहली दो पत्निया हिन्दू

बता दें कि आमिर खान की पहली पत्नी रीना दुता हिन्दू थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी किरण राव से की और वो भी हिन्दू ही थी। अब उन्होंने तीसरी शादी गौरी से की है जो ईसाई है। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Share