राजा रघुवंशी हत्याकांड: SIT को मिला नया मोबाइल, कॉल डिटेल में सामने आए 234 कॉल के सुराग
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में दिन व दिन एक नया मोड़ लेती जा रह है। मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम पीड़ित राज का फ़ोन मिला है। जांच में सामने आया कि राज नाम का आरोपी संजय वर्मा के नाम की सिम से सोनम से 234 बार बात कर चूका है। इससे पहले पुलिस सोनम और अन्य चार आरोपियों के फोन पहले ही बरामद कर चुकि थी।
एसआईटी की जांच में एक नया तथ्य सामने आया है। संजय वर्मा के नाम ली गई सिम असल में कोई और नहीं बल्कि खुद राज इस्तेमाल करता था। इस सिम से राज सोनम से लगातार संपर्क में रहता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम के मोबाईल नम्बर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुआ बड़ा खुलासा। सोनम रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर के जरिए संजय वर्मा से लगातर सेसंपर्क में रहता था। 11 मई को राजा से शादी होने से पहले भी सांय सोनम के संपर्क में था। मार्च से अप्रैल के बीच घंटों बात भी हुई। सबसे खास बात यह है कि यह मोबाईल नम्बर फ़िलहाल बंद पड़ा है। संजय का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
एसआईटी क्या है आप प्लान
मेघालय की पुलिस महानिदेशक ने बताय कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि इस बारे में कोई डिटेल सांझा नहीं की जा सकती है। एसआईटी हर दिन आ रहे नए सबूतों को जोड़ ने में जुटी है। मकसद एक मजबूत केस तैयार करना है जिससे आरोपियों को सजा दिला सकें।
पुलिस को राजा के शव के पास क्षतिग्रस्त फ़ोन मिले थे। आरोपियों ने एक फोन को छोड़कर बाकि सभी फोन तोड़ दिए थे। इन टुकड़ों को शिलांग – सोहरा में अलग – अलग जगहों पर फेंका गया था।
इंदौर में डिजिटल सबूतों की जांच की जाएगी
विशेष टीम फिलहालक मध्यप्रदेश के इंदौर में मौजूद है। यहां टीम नए डिजिटल साक्षियों का विश्लेषण करेगी। सभी सबूतों को साथ जोड़ कर पूरी तरह जांच करेगी। सभी आरोपियों की आठ दिन की पुलिस हिरासत गुरुवार को पूरी होगी।
सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। उम्मीद है की एसआईटी अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग करेगी।