राम मंदिर ट्रस्ट: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, दान विवाद के बीच जांच तेज
प्रदेश प्रकाश ,
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने आज इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा सौंपा है। अयोध्या में हलचल तेज़ हो गई है।
राम मंदिर से कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर अब बड़ी ख़बर सामने आ रही है। चंपत राय राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की कमान सभांल रह थे और अनिल मिश्रा ट्रस्ट के सदस्य थे। विपक्ष चंपत राय और अनिल मिश्रा से कई दिनों से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह मामला राजनितिक रूप से फाफी गरमा गया है।
बता दें कि अभी तक दोनों का नाम FIR में दर्ज नहीं है। इस मामले में कुल 8 लोगो की गिरफ़्तारी हो चुकी की है, और अब 2 इस्तीफे सामने गए है।
पुलिस आज सभी को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले, गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज कराई। इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।
योगी बोले- दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे
दूध का दूध पानी का पानी करके रहेंगे। जन आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। किसी को छूट नहीं मिलेगी। जो लोग आक्षेप लगा रहे हैं, ये वो लोग हैं जो भगवान राम को नकार चुके थे, कहते थे राम हुए ही नहीं, अयोध्या को भी नकारना चाहते थे। कोर्ट तक पहुंचे, वकीलों की फौज खड़ी कर दी।