क्या भारतीय चयनकर्ता रविंद्र जडेजा से आगे बढ़ गए है?

भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर रविंद्र जडेजा का वनडे टीम में चयन ना होना एक चर्चा का विषय है। रविंद्र जडेजा ने अपना आखरी वनडे मुकाबला इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला था, लेकिन उसके बाद अफगानिस्तान वनडे सीरीज में जडेजा को नहीं लिया गया। रविवार को भारतीय टीम का इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए चयन हुआ, जिसमे भी जडेजा का नाम नहीं था।
37 वर्षीय जडेजा से चयनकर्ता आगे की ओर रुख करते नज़र आ रहे है। सूत्रों के अनुसार अब चयनकर्ता युवा स्पिन बोलिंग आलराउंडर की तरफ़ देख रहे है, जिसमे शीर्ष पर वाशिंगटन सुन्दर है, और उन्हें मैनेजमेंट की तरफ से अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है। दूसरी ओर अक्षर पटेल को भी वनडे टीम में नहीं चुना गया।

टेस्ट में जडेजा की जगह कायम
चयनकर्ताओं के अनुसार जडेजा की टेस्ट में जगह को लेकर कोई संदेह नहीं है। वे अभी काफी समय तक टेस्ट खेलते नज़र आ सकते है, हालांकि अफगानिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच में उन्हें विश्राम दिया गया था। अभी भारत को काफी समय तक टेस्ट नहीं खेलना है। भारत की अगली टेस्ट सीरीज अगस्त में श्रीलंका से खेली जा सकती है।

फॉर्म से झूंज रहे थे जडेजा
रविंद्र जडेजा पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में ख़राब फॉर्म से झूंझ रहे है। उनके बल्ले से बड़ी पारी काफी समय से नहीं आई हैं, साथ ही में गेंद से सफलता हासिल करने में भी वे नाकामयाब रहे है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा 3 मैच में मात्र 43 रन ही बना पाए थे, उसके पहले साउथ अफ्रीका सीरीज में भी वो 56 रन ही बना सके थे। गेंदबाज़ी में पिछले 6 वनडे मुकाबलों में मात्र 1 विकेट ले पाए है रविंद्र जडेजा।

Share

Similar Posts