जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14,000 रन; सचिन के बाद बने दूसरे बल्लेबाज
इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रुट ने शुक्रवार को चल रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते 14,000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार कर लिया। यह मुकाम उन्होंने अपनी पारी में दूसरा रन बनाकर हासिल किया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में जो रुट दूसरे स्थान पर है जहां उनके आगे मात्र सचिन तेंदुलकर है जिनके नाम 15,921 टेस्ट रन हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले जो रुट पूरी दुनिया में मात्र ऐसे दूसरे बल्लेबाज़ बन गए है। अभी जो रुट 75 रन पर नाबाद बल्लेबाज़ी कर रहे है।
इस प्रकार चल रहा है इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का टेस्ट मैच
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच ओवल, लंदन में खेला जा रहा है, जिसके चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड का दूसरी पारी का स्कोर रहा 182/5, रुट (75) और जॉर्डन कॉक्स (0) के साथ क्रीज़ पर टिके हुए है। इंग्लैंड को अभी जीतने के लिए 281 रन और चाहिए, जहां दूसरी ओर न्यूजीलैंड को मात्र 5 विकेट चाहिए मैच को हाथो में लाने के लिए।
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 391 रन बनाये, जहां इंग्लैंड पहली पारी मे 291 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 362 रन बनाये, और इंग्लैंड को जीतने के लिए 463 रन का लक्ष्य दिया। जब तक रुट क्रीज़ पर टिके रहेंगे तब तक इंग्लैंड की उम्मीदें रहेगी। पांचवे दिन का खेल काफी रोमांचक मोड़ पर भी जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा की मैच किस ओर रुख करता है।
