|

महाकाल लोक बनाने वाली कंपनी के प्रमुख मनोज बाबरिया को CBI का झटका, अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिली

उज्जैन में बने महाकाल लोक को बनाने वाली एमपी बाबरिया कंपनी के प्रमुख मनोज बाबरिया अमेरिका जाने की फ़िराक में हैं। CBI ने जल निगम के फर्जी बैंक गारंटी मामले में उन पर धोखाधड़ी का केस किया है। वहीं, वह अमेरिका जाने में जुट थे। सीबीआई ने झटका दे दिया है।

मध्य प्रदेश जल निगम में फर्जी बैंक गारंटी कांड में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी और एमपी बाबरिया दोनों उलझी हुई हैं। गोपीकॉन पर आरोप है कि उनसे 183 करोड़ की बैंक गारंटी फर्जी दी और ठेके लिए थे। वहीं एमपी बाबरिया पर 67 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी पेश करने का आरोप है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इसमें जांच कर दिसंबर 2025 में दोनों कंपनियों के प्रखुश के साथ अन्य आरोपोंपर केस किया है।

बाबरिया फिर लौटेंगी नहीं, सीबीआई ने खोली पोल

इस केस में पहले जिला कोर्ट इंदौर से मनोज बाबरिया की अग्रिम जमानत खारिज हो गई थी। वहीं, हाईकोर्ट ने 1 जून को कुछ शर्तों के साथ जमानत मंजूर कर ली। इसके बाद बाबरिया अमेरिका जानमें जुट गए है वहीं, इस मामले में सीबीआई ने उनके केस को लेकर जिला कोर्ट में पोल खोल दी। साथ ही कहा कि वह अमेरिका जाकर लौटेंगे ही नहीं, क्योंकि उन पर संगीन आरोप हैं। बाबरिया की पत्नी और दोनों बच्चे वहीं सेटल हैं और वह खुद ग्रीन कार्ड होल्डर हैं। ऐसे में एक बार विदेश जाने की छूट मिली तो वह लौटेंग नहीं।

बाबरिया यह बता रहे थे कारण

वहीं बाबरिया कारण बता रहे थे कि उनका वहां भी बिजनेस है। बच्चों और परिवार से मिलना है। साथ ही ग्रीन कार्ड को रिन्यू कराना है। बाबरिया ने यह भी सफाई दी थी कि उनकी कंपनी का देश में टर्नओवर 40 करोड़ से ज्यादा है। वह कहीं नहीं भागेंगे। वहीं, सीबीआई के तर्क के बाद जिला कोर्ट ने अमेरिका जाने की मांग खारिज कर दी।

Share

Similar Posts