सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी ; ‘आप हमेशा याद किए जाएंगे’, बहन श्वेता हुईं इमोशनल, पोस्ट शेयर करी
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद किया और भावुक होते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस दौरान उन्होंने की एक्टर सुशांत की एक AI-जनरेटेड फोटो भी शेयर की जिसमे वह भगवन राम के स्वरूप में दिखाई दे रहे है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए 6 साल बीत गए हैं। आज, 14 जून को उनकी छठी डेथ एनिवर्सरी बनाई जा रही है। इसी बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट अपने शोशल मीडिआ पर शेयर किया है। श्वेता ने सुशांत की AI फोटो के साथ कुछ और फोटोज भी शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
पोस्ट में लिखा इमोशनल नोट
फोटोज शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 6 साल… समय बीत गया है, लेकिन कुछ लोग समय के साथ और भी बड़े हो जाते हैं। आज जब मैं भैया को याद करती हूं, तो उनके जाने के बारे में नहीं सोचती, बल्कि इस बारे में सोचती हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी कैसे जी।
