|

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बवाल: पाटलिपुत्र स्टेशन पर तोड़फोड़, छात्रों ने रोकी ट्रेनें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

बिहर में आज सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होनी थी जिसको लेकर छात्रों ने बड़ा बवाल कर दिया । परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर कई छात्रों ने हंगामा कर दिया। परीक्षा शुरू होने के पहले छात्रों ने अव्यवस्थाओं का देखते हुए उसका जमकर विरोध किया। पुलिस ने इस मामले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया था। स्टेशन पर दुकानों और एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की। इसके चलते स्टेशन पर कांच के टुकड़े और पत्थर बिखरे नजर आए।

छात्रों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे

मौके पर पहुंचे पटना के DM डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के करीब हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हमने उनसे गुजारिश की कि वे हंगामा न करें और परीक्षार्थियों का सहयोग करें। कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और तरह-तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

त्यागराजन ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन छात्रों को भी रोका, जो जाना चाहते थे। इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं। परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं।

छात्रों की भीड़ पटरियों पर मौजूद थी। उन्होंने ट्रेन रोक ली। कई प्रदर्शकारी इंजन पर चढ़े नजर आए।

छात्रों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की

प्रदर्शनकारी छात्रों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने 3 राउंड हवाई फायरिंग की। छात्रों को खदेड़कर ट्रैक से हटाया गया।

 

 

Share

Similar Posts