बादशाह संग रिश्ते पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हां, मैं शादीशुदा हूं’!!

बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने आखिरकार रैपर और गायक बादशाह के साथ अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। 10 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो ईशा ने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, “हां, मैं शादीशुदा हूं।” इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों की लगातार मांग पर बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ईशा और बादशाह की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि उस समय दोनों ने अपने रिश्ते और विवाह को निजी रखना ही उचित समझा था। अब ईशा की आधिकारिक पुष्टि के बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े कई सवालों के जवाब भी मजाकिया अंदाज में दिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा ने इस वर्ष की शुरुआत में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां संगीत और फिल्मों को लेकर उनकी पसंद ने उन्हें करीब ला दिया। बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसमी है। बादशाह और जैस्मिन साल 2019 में अलग हो गए थे।

वायरल हुईं तस्वीरें

बता दें, ईशा रिखी और बादशाह की शादी की तस्वीरें कुछ हफ्ते पहले चर्चा का केंद्र बनीं। ईशा रिखी की मां ने शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें शादी की रस्में नजर आ रही थीं। शादी काफी सादगी भरे अंदाज में हुईं, ये भी तस्वीरों से जाहिर हो रहा था। इन तस्वीरों में ईशा रिखी शादी का लाल जोड़ा पहने नजर आईं, जबकि बादशाह ने बेज कुर्ता पजामा कैरी किया था।

क्यों नहीं सोशल मीडिया पर करते फॉलो?

इसके बाद ही कई फॉलोवर्स ने अलग-अलग सवाल शुरू कर दिए। एक शख्स ने पूछा कि ईशा और बादशाह एक दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते। इसका स्क्रीनशॉट लेकर एक्ट्रेस ने पोस्ट किया। इस सवाल से बचे बिना उन्होंने लिखा, ‘सच कहूं तो मेरे पति को ये सारे जवाब देने चाहिए। पति देव दर्शकों के कई सवाल हैं। प्लीज अपनी सहुलियत के अनुसार जल्द से जल्द इनके जवाब दें।’ इस जवाब के साथ ईशा ने मजाकिया अंदाज में सारा दोष अपने पति के सिर मढ़ दिया। उन्होंने ये भी जाहिर कर दिया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर जीरो-इंटरेक्शन पॉलिसी अपनाई है।

Share

Similar Posts