Skip to content
14 September, 2026 | Monday
🌡️ --°C
  • E-paper
  • About Us
  • Contact
  • Advertise With Us
  • E-paper
  • About Us
  • Contact
  • Advertise With Us
Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Telegram
Download App
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • वीडियो
LIVE अपडेट
Breaking
  • राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मालवा में सियासी हलचल: 17 सितंबर को नितिन नवीन इंदौर में, उज्जैन में मोहन भागवत; 25 लाख दीप जलेंगे
  • MP की BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक: 9 साल बाद पति से अलग हुईं; आपसी सहमति से लिया फैसला
  • पीथमपुर के कमल पाल ने किर्गिस्तान में लहराया तिरंगा; वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग में जीते 2 गोल्ड; हैक लिफ्ट स्ट्रेंथलिफ्टिंग में किया शानदार प्रदर्शन
  • इंदौर में IDA के फ्लैट में हुआ 5 फीट का गड्ढा: धंस गया पलंग; दूसरे फ्लैट में ढहा बाथरूम
  • उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से नाराज रहवासी: बैठक में कहा- जानकारी सार्वजनिक की जाए; विधायक बोले- उद्देश्य सौंदर्यीकरण, विस्तार नहीं
  • 28,500 किताबें, 4 हजार सदस्य.. लाइब्रेरी को नेहरू पार्क शिफ्ट किया; पाठकों के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ाई
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • वीडियो
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • वीडियो
व्यापार

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 475 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,360 के पार

प्रदेश प्रकाश टीम June 10, 2026 11:39 am

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख देखने को मिला। हालांकि बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई और शुरुआती मिनटों में बिकवाली का दबाव भी नजर आया, लेकिन इसके बाद निवेशकों की लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने तेजी पकड़ ली।

सुबह 10 बजे तक के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 475.44 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,394.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,363 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73,988.27 अंक पर खुला था। शुरुआती बिकवाली के कारण यह कुछ समय के लिए 73,897.83 अंक तक फिसल गया, लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने से इसमें शानदार रिकवरी देखने को मिली। दूसरी ओर निफ्टी 23,233.95 अंक पर खुला और शुरुआती कमजोरी के बाद तेजी के साथ 23,384.45 अंक तक पहुंच गया।

बाजार में तेजी का नेतृत्व उपभोक्ता और एफएमसीजी शेयरों ने किया। सुबह 10 बजे तक हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर 1 प्रतिशत से लेकर करीब 3 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

इसके विपरीत हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एटरनल, अदानी एंटरप्राइजेज और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। इनमें कुछ शेयर 3 प्रतिशत से अधिक तक टूटते नजर आए।

बाजार की व्यापक तस्वीर भी सकारात्मक रही। सुबह 10 बजे तक बीएसई और एनएसई में कुल 2,723 शेयरों में सक्रिय कारोबार हो रहा था। इनमें 1,607 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,116 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए थे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी रही, जबकि 11 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में बने हुए थे।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत घरेलू निवेश प्रवाह और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी की वजह से बाजार को समर्थन मिल रहा है। हालांकि वैश्विक बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रम निवेशकों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 394.50 अंक की बढ़त के साथ 73,918.76 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 119.10 अंक चढ़कर 23,242.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी दिन सकारात्मक शुरुआत कर निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

Share
Post Tags: #BSE Sensex#HUL Share Price#Indian Stock Market#market update#Nifty Today#NSE Nifty#Reliance Industries#Sensex Today#Share Market News#Stock Market Today

Breaking News

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मालवा में सियासी हलचल: 17 सितंबर को नितिन नवीन इंदौर में, उज्जैन में मोहन भागवत; 25 लाख दीप जलेंगे
  • MP की BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक: 9 साल बाद पति से अलग हुईं; आपसी सहमति से लिया फैसला
  • हिंदी दिवस विशेष: ‘निज भाषा उन्नति अहै’ से AI तक; हजारों साल में ऐसे बनी हिंदी; जानिए पूरा सफर
  • अलीराजपुर में टावर की केबल चुराने की कोशिश: अंधेरे का फायदा उठाकर भागे चोर; रहवासियों ने निगरानी बढ़ाने की मांग की
  • उज्जैन में डेढ़ महीने पहले हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज मिला: आरोपियों की तलाश जारी; एक महिला की मौत

Categories

  • अन्य न्यूज़
  • अपराध
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • खेल
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • धर्म
  • प्रदेश
  • बजट
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मीडिया
  • मौसम
  • रतलाम
  • राजनीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
pradesh prakash
Facebook X Instagram YouTube Telegram
  • About us
  • E-Paper
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Cookie policy
  • Terms and conditions
  • Contact Us
  • Sports
  • Religion
  • Crime
  • Entertainment
  • Business
  • Politics
  • Video
  • Madhya Pradesh
  • Ujjain
  • Indore
  • Bhopal
  • International news
  • National news
  • Mobile App

Subscribe To Us

    नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी ईमेल आईडी दें और 'प्रदेश प्रकाश' का कोई भी अपडेट मिस न करें।

    © 2026 Dainik Pradesh Prakash. All rights reserved.

    Scroll to top
    • Home
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • भोपाल
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • अपराध
    • धर्म
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • वीडियो
    Search