सर्राफा बाजार में सोने की चमक बढ़ी, चांदी के दाम स्थिर; कई शहरों में रिकॉर्ड तेजी

घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में 1,370 रुपये से लेकर 1,490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके विपरीत चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और इसके भाव स्थिर बने रहे।

कीमतों में तेजी के बाद देश के अधिकांश प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये से लेकर 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,410 रुपये से लेकर 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चेन्नई में सोने की कीमत देश में सबसे अधिक दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोना 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

दक्षिण और पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक तनाव का असर आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतकों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर बनी हुई है।

Share

Similar Posts