|

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टरबजी ; राहुल के नेतृत्व पर उठे सवाल

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक से पहले दिल्‍ली में पोस्‍टरबाजी हो गई है। इन पोस्‍टर्स में राहुल गांधी की मार्गदर्शन पर सवाल उठाने वाले दिग्‍गज विपक्षी नेताओं के बयान को प्रमुखता से मुख्य तिराहों जगह दी गई है। इनमें यह नेता शामिल है, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, केरल के पूर्व सीएम विजयन जैसे बड़े नेताओं और बंगाल की पूर्व की सी. एम माता बनर्जी के बयान शामिल हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि इंडिया गठबंधन की बैठक से अरविंद केजरीवाल ने किनारा कर लिया है। एमके स्‍टालिन भी कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं, ऐसे में यह पोस्‍टरबाजी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिया ब्लॉक की आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में बैठक है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। NCP-SCP चीफ शरद पवार ने उनके एक्स पोस्ट में ‘इंडिया’ को ‘इंडिया जनबंधन’ लिखा।

शरद पवार गुट के भी बयान, राहुल की कंसिस्टेंसी पर सवाल

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के बयानों का हवाला देते हुए उनका पोस्‍टर लगाया गया है. इस पोस्‍टर में शरद पवार के उस बयान को लिखा गया है, जिसमें राहुल गांधी के लीडरशिप और सीरियसनेस क़्वालिटी पर सवाल देगा है। उस पोस्टर पर शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी में निरंतरता यानी कंसिस्‍टेंसी की कमी है। बता दें कि महाराष्‍ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठने लगे थे जिसके चले असामाजिक तत्वों ने यह पोस्टरबजी करी है।

केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन पोस्टर में नज़र आए

दिल्‍ली में लगे पोस्‍टर में केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन के बयान को भी आधार बनाया गया है। विजयन ने कहा था, ‘राहुल गांधी एक राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता हैं, लेकिन फिर भी उनमें इतनी भी समझ नहीं है, जितनी कांग्रेस के एक आम कार्यकर्ता में होती है। ‘ विजय का यह बयान भी राहुल गांधी की नेतृत्‍व क्षमता पर गंभीर सवाल था। बता दें कि केरल में कांग्रेस का सीधा मुकाबला माकपा की अगुआई वाले लेफ्ट फ्रंट से थी।

अरविंद केजरीवाल के साथ भी पोस्टर लगे

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच के रिश्‍तों के बारे में पूरी दुनिया को मालूम है. आम आदमी पार्टी कांग्रेस को पटखनी देकर ही दिल्‍ली की सत्‍ता में आई थी। इसके बाद पंजाब में भी आप ने कांग्रेस को सत्‍ता से बेदखल किया था। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने खुले तौर पर और कई दफा कहा था कि कांग्रेस को गलती से भी वोट न देना। केजरीवाल के इस बयान के साथ भी पोस्‍टर लगाए गए हैं।

ममता बनर्जी के तीखे तंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्‍न चुनावों में कांग्रेस की हार पर तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने तीखा तंज कसते हुए हमला बोला था। ममता बनर्जी ने कहा था कि कांग्रेस अपनी विश्‍वसनीयता खो रही है, ऐसे में हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं सकते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी की उसी टीएमसी के जोर देने पर इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। बंगाल की पूर्व सीएम के बयान के आधार पर भी पोस्‍टर लगाए गए हैं।

Share

Similar Posts