|

मंडला दौरे पर आज आएंगे NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो: मानवाधिकार मुद्दों पर करेंगे चर्चा

National Human Rights Commission (एनएचआरसी) के सदस्य Priyank Kanoongo आज मध्य प्रदेश के मंडला जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे मानवाधिकार से जुड़े समकालीन मुद्दों पर चर्चा करने के साथ जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी हालात की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रियंक कानूनगो शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मंडला पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे और मानवाधिकार एवं समावेशी विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे विभिन्न विभागों और संबंधित पक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मंडला जिले में मानवाधिकार से संबंधित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्थिति पर व्यापक समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद शाम 5:30 बजे नागरिक संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें स्थानीय लोग अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे एनएचआरसी सदस्य के सामने रख सकेंगे। उनका रात्रि विश्राम मंडला में रहेगा।

30 मई को प्रियंक कानूनगो मंडला से निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान खैरमाई मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों के साथ मानवाधिकार विषयों पर एक संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे अमरकंटक के लिए रवाना होंगे।

Share

Similar Posts