|

उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी: सीवान के दरोगा और कैदी समेत 5 की मौत, कई घायल

Uttar Pradesh के उन्नाव में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर एसी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा और एक कैदी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, Siwan मंडल जेल में बंद हत्या के आरोपित कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर को पेशी के लिए गुरुग्राम कोर्ट ले जाया गया था। पेशी के बाद पुलिस टीम बस से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्नाव के पास एक्सप्रेस-वे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई

मृतकों की पहचान सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई गई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और राहत टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीवान के पुलिस अधीक्षक Puran Kumar Jha ने बताया कि मंडल कारागार के कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, लेकिन वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है, जबकि घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Share

Similar Posts