उज्जैन में आज शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का समापन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अर्पित करेंगे 351 फीट लंबी चुनरी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज मंगलवार को Ujjain में आयोजित शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे मां क्षिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित कर परिक्रमा का विधिवत समापन करेंगे।
गौरतलब है कि गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार, 25 मई से दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र वैभव यादव ने मोक्षदायिनी मां शिप्रा के रामघाट पर विधि-विधान से पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया था।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार, यह परिक्रमा पिछले कई वर्षों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 23 वर्ष पहले डॉ. मोहन यादव ने मां शिप्रा के संरक्षण के उद्देश्य से इस यात्रा की शुरुआत की थी, जो अब एक प्रमुख धार्मिक आयोजन का स्वरूप ले चुकी है।
इस वर्ष यात्रा 25 मई को शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आज रामघाट पर समाप्त होगी, जहां गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
यह आयोजन “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत किया जा रहा है, जिसमें शिप्रा लोक संस्कृति समिति, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, उज्जैन विकास प्राधिकरण, रामघाट तीर्थ पुरोहित समाज और जिला प्रशासन का सहयोग शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पहली बार भारतीय नौसेना बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि प्रसिद्ध गायिका Maithili Thakur अपनी टीम के साथ भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।






