|

10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर फिर बढ़ा महंगाई का बोझ

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को एक बार फिर झटका लगा है। बीते 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की गई है। 25 मई 2026 को जारी नई दरों में पेट्रोल, डीजल और स्पीड (प्रीमियम पेट्रोल) के दामों में फिर इजाफा किया गया है।

नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल 111.70 रुपये से बढ़कर 114.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 96.90 रुपये से बढ़कर 99.69 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा स्पीड पेट्रोल (Premium Fuel) 121.45 रुपये से बढ़कर 124.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पुराने और नए रेट इस प्रकार हैं:

ईंधनपुराने रेट25.05.2026 के नए रेट
पेट्रोल111.70 रुपये114.56 रुपये
डीजल96.90 रुपये99.69 रुपये
स्पीड121.45 रुपये124.30 रुपये

लगातार बढ़ते ईंधन दामों का असर आम जनता की जेब पर साफ दिखाई दे सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की लागत पर भी पड़ सकता है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरें लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा। लगातार बढ़ते ईंधन दामों को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है और सोशल media पर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

Share

Similar Posts