इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए टीम घोषित की, हैरी केन होंगे कप्तान; कोल पामर-मैग्वायर बाहर

इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए टीम घोषित की, हैरी केन होंगे कप्तान

इंग्लैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थॉमस टुचेल ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अंतिम टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी स्टार स्ट्राइकर हैरी केन संभालेंगे। हालांकि, इस बार टीम चयन में कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी ने फुटबॉल फैंस को चौंका दिया है।

कोल पामर और हैरी मैग्वायर टीम से बाहर

इंग्लैंड की घोषित टीम में युवा स्टार कोल पामर और अनुभवी डिफेंडर हैरी मैग्वायर को जगह नहीं मिली है। दोनों खिलाड़ियों का बाहर होना चयन का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।

कब और कहां होगा विश्व कप?

फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में 11 जून से 19 जुलाई तक किया जाएगा। इंग्लैंड को ग्रुप-एल में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ रखा गया है।

इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

इंग्लैंड की विश्व कप 2026 टीम

गोलकीपर:

जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड

डिफेंडर:

जेड स्पेंस, मार्क गुएही, एज़री कॉन्सा, रीस जेम्स, निको ओ’राइली, टिनो लिवरामेंटो, जारेल क्वांसा, जॉन स्टोन्स, डैन बर्न

मिडफील्डर:

एबेरेची एज़े, डेक्लन राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंघम, मॉर्गन रोजर्स, कोबी मैनू, जॉर्डन हेंडरसन

फॉरवर्ड:

हैरी केन (कप्तान), बुकेयो साका, नोनी मडुएके, एंथनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, इवान टोनी, मार्कस रैशफोर्ड

इंग्लैंड की नजर इस बार लंबे समय बाद विश्व कप खिताब जीतने पर होगी, और टीम में अनुभव व युवा खिलाड़ियों का संतुलन इसे मजबूत दावेदार बना रहा है।

Share

Similar Posts