| | |

छावनी क्षेत्र में नगर निगम का एक्शन! बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई, 60 फीट सड़क निर्माण की तैयारी

छावनी क्षेत्र में नगर निगम का एक्शन! बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई, 60 फीट सड़क निर्माण की तैयारी

इंदौर के छावनी क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम ने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित सड़क निर्माण को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम का भारी अमला और पुलिस बल तैनात रहा।

मास्टर प्लान में 80 फीट सड़क प्रस्तावित

जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर मास्टर प्लान के तहत 80 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है। हालांकि, क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों के संभावित नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने राहत देते हुए सड़क की चौड़ाई में 20 फीट की कमी कर दी है।

अब प्रारंभिक रूप से यहां 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

कुछ भवनों को मिली मोहलत

कार्रवाई के दौरान ऐसे कुछ भवन भी सामने आए, जिन पर कोर्ट का स्टे (स्थगन आदेश) लागू है। ऐसे मामलों में नगर निगम ने फिलहाल मोहलत देते हुए कार्रवाई रोक दी है।

सुरक्षा के बीच चला अभियान

नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में क्षेत्र में बाधक निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम बन सकेगा।

Share

Similar Posts