| | |

इंदौर में गैंगवार जैसा मर्डर! गुलाब बाग में अवितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल पंप के बाहर बरसाईं गोलियां

इंदौर में गैंगवार जैसा मर्डर! गुलाब बाग में अवितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। भिंड के चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड के आरोपी अवितेंद्र तोमर उर्फ आशु की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पेट्रोल पंप के बाहर बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में पहले अवितेंद्र की रेकी की, फिर उसका पीछा करते हुए पेट्रोल पंप के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में अवितेंद्र को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में उसके साथ मौजूद एक अन्य साथी भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विष्णु यादव हत्याकांड से जुड़ा था नाम

मृतक अवितेंद्र तोमर उर्फ आशु का नाम भिंड के चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड में सामने आया था और वह इस मामले में आरोपी बताया जा रहा था। ऐसे में पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश या गैंगवार के एंगल से भी जोड़कर देख रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात की सूचना मिलते ही लसुड़िया थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Share

Similar Posts