| |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तीन दिवसीय दौरे पर, 7 जिलों के प्रशिक्षण वर्गों को करेंगे संबोधित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तीन दिवसीय दौरे पर, सात जिलों के प्रशिक्षण वर्गों को करेंगे संबोधित

Bharatiya Janata Party के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 22 से 24 मई तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ग्रामीण, निवाड़ी, छतरपुर और सतना में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रशिक्षण वर्गों में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

22 मई: गुना और अशोकनगर में कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे गुना स्थित ग्रीन माउंटेन गादेर की गुफा, एबी रोड पर आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे अशोकनगर के थोमन जी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।

23 मई: शिवपुरी और ग्वालियर ग्रामीण का दौरा

23 मई को हेमंत खंडेलवाल सुबह 11 बजे शिवपुरी में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

24 मई: छतरपुर और सतना में समापन कार्यक्रम

तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन 24 मई को प्रदेश अध्यक्ष सुबह 11:30 बजे छतरपुर में जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। वहीं शाम 6 बजे सतना में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा संगठन के अनुसार, इन प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Share

Similar Posts